Hardik Pandya अपनी Girlfriend Mahieka के बचाव मे उतरे – बोले cheap Sensationalism की वजह से हदे पार मत करो..
भारतीय हार्दिक पांड्या अक्सर सुर्खियों में रहते है कभी अपनी शानदार ऑलराउंडर परफॉरमेंस के लिए तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका नाम अभिनेत्री माहीका शर्मा के साथ जुड़ने के कारण चर्चा में है मामला तगड़ा हो गया है जब हार्दिक पांड्या ने उस वीडियो पर अपनी नाराजगी जताई|

मामला कैसे शुरू हुआ?
कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक छोटा वीडियो क्लिप सामने आया जिसमें हार्दिक पांड्या और टीवी एक्ट्रेस महिका शर्मा को एक इवेंट के बाद एक साथ देखा गया। वीडियो में दोनों हंसते-मुस्कुराते दिखे, और जैसे ही रिकॉर्डिंग वायरल हुई, पपराज्ज़ी अकाउंट्स ने इसे “मिस्ट्री डेट” या “न्यू कनेक्शन” जैसे हेडलाइंस के साथ शेयर करना शुरू कर दिया।यह वीडियो तेजी से ट्रेंड करने लगा और देखते ही देखते दोनों सेलेब्रिटी के नाम इंटरनेट पर टॉप ट्रेंड्स में आने लगे। लेकिन हार्दिक पांड्या ने इस वीडियो को लेकर नाराजगी जताई और पपराज्ज़ी की “पर्सनल लाइफ में दखल” की निंदा की।
हार्दिक पांड्या का जवाब : –
“यह शर्मनाक है”एक इंस्टाग्राम स्टोरी में हार्दिक पांड्या ने लिखा कि “हर किसी को अपनी प्राइवेसी का हक है। किसी भी इंसान के निजी पल को सस्ती खबर बनाना शर्मनाक है। मीडिया को समझना चाहिए कि हर पल कैमरे के लिए नहीं होता।” उन्होंने आगे कहा कि गलत खबरें और गॉसिप बनाना सिर्फ क्लिक बटोरने का तरीका हो गया है, जो कि सार्वजनिक सम्मान को नुकसान पहुंचाता है।
महिका शर्मा का बयान: –
“हम सिर्फ दोस्त हैं”वीडियो वायरल होने और अफवाहों के बाद अभिनेत्री महिका शर्मा ने भी अपना पक्ष रखा। उन्हें इस पूरी स्थिति से काफी असहजता महसूस हुई। “मैं हार्दिक को एक अच्छे दोस्त के रूप में जानती हूं। इवेंट में हमारी बातचीत सिर्फ प्रोफेशनल थी, लेकिन क्लिप को गलत तरीके से पेश किया गया। यह प्राइवेसी का उल्लंघन है और ऐसे ट्रिक्स से किसी की इमेज को नुकसान पहुंच सकता है।”
सोशल मीडिया पर रिएक्शन
हर विवाद में होता है, ट्विटर या X, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लोगों की राय दो हिस्सों में बंट गई।
कुछ लोगों ने हार्दिक पांड्या का साथ देते हुए कहा कि मीडिया को “मर्यादा” रखनी चाहिए।
जबकि कुछ यूजर्स ने इसे सिर्फ “पब्लिसिटी स्टंट” करार दिया।ट्विटर पर #HardikPandya ट्रेंड कर रहा था जहां फैन्स ने लिखा “पर्सनल लाइफ को कंटेंट मत बनाओ।” “सेलेब्रिटी भी इंसान हैं – थोड़ी प्राइवेसी मिलनी चाहिए।
सेलिब्रिटी की पर्सनल लाइफ को यूं सोशल मीडिया पर दिखाना सही नहीं है हार्दिक पाण्डेय द्वारा पूरा एक निष्कर्ष देखें तो यह निकलता है|